MP News: मध्य प्रदेश के कई छात्र मणिपुर में फंसे हुए हैं, हालांकि आज इन छात्रों को वापस मध्य प्रदेश लाया जा रहा है। शिवराज सरकार छात्रों को प्लाइट से पहले गुवाहाटी लाएगी, फिर उन्हें दिल्ली पहुंचाया जाएगा। जहां से सभी भोपाल आएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इसकी जानकारी दी है।
24 छात्र आएंगे वापस
बताया जा रहा है कि फिलहाल शिवराज सरकार कुल 24 छात्रों को वापस लाएगी। सबसे पहले छात्रों को एयरलाइन के माध्यम से आज दोपहर बाद इंफाल से गुवाहाटी लाया जाएगा, यहां से गुवाहाटी से दूसरी एयरलाइन के माध्यम प्रदेश निवासियों को दिल्ली पहुंचाया जाएगा। नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में सभी छात्रों को रुकने और खाने की उचित व्यवस्था की जाएगी। छात्रों के लिए मध्य प्रदेश भवन में सभी सुविधाएं की जाएगी। इसके लिए सीएम शिवराज की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
दिल्ली से लाया जाएगा भोपाल इंदौर
दिल्ली से सभी छात्रों से जानकारी लेकर उन्हें उनके शहर के निकटतम एयरपोर्ट इंदौर और भोपाल लाया जायेगा। सरकार की तरफ से बताया गया है कि मप्र सरकार से अब तक 24 छात्रों ने घर वापसी के संपर्क किया था। सरकार की तरफ से बताया गया कि आज दोपहर 12 बजे तक भी वापस आने के लिए वहां फंसे लोग मप्र सरकार से कर संपर्क कर सकते हैं, जिन्हें वापस लाया जाएगा। फिलहाल सभी समस्त 24 छात्र इंफाल एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मणिपुर से अपने सभी विद्यार्थी बेटे-बेटियों और नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए हम कटिबद्ध हैं, आपकी वापसी की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। फिलहाल 50 विद्यार्थियों व नागरिकों को वापस लाने की व्यवस्था की गई है। कल इन्हें फ्लाइट से इंफाल से गुवाहाटी और फिर दिल्ली पहुंचाया जायेगा। दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में सभी के रुकने एवं खाने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके पश्चात दिल्ली से सभी विद्यार्थियों व नागरिकों को उनके शहर के निकटतम एयरपोर्ट इंदौर एवं भोपाल के लिए नियमित उड़ानों से लाया जायेगा।’
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
9 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
10 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
11 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
14 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
17 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines