हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP News: शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, महिलाओं से जुड़े इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन

भोपाल: मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट की सोमवार को अहम बैठक होगी। दोपहर 12.30 बजे मंत्रालय में सीएम की अध्यक्षता में यह बैठक होनी है। इसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।

इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राशन की दुकानों का जिम्मा सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग प्रस्ताव तैयार कर चुका है। वितरण में लगातार मिल रही गड़बड़ियों को लेकर CM नाराजगी जाता चुके हैं। सीएम ने अपने भाषण में महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने की बात की थी। पिछड़े वर्ग के युवाओं को भी आज कैबिनेट में सौगात मिल सकती है।

बेरोजगारों को विदेश में मिल सकती है नौकरी

पिछले वर्ष के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर विदेश में नौकरी दिलाने की तैयारी में सरकार है। इसको लेकर सरकार नई योजना शुरू करने जा रही है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। योजना के अंतर्गत कौशल विकास और प्रचलित भाषा का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। और भी कई प्रस्तावों को लेकर बैठक में मुहर लग सकती है।

विज्ञापन

CCIP की मीटिंग भी आज

इसी तरह कैबिनेट कमेटी ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (CCIP) की अहम बैठक आज सोमवार को होगी। तमाम विभागीय मंत्री CCIP की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में रोजगार इन्वेस्टमेंट से लेकर किसानों तक बात होगी। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए CCIP की बैठक होती है। जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों को लेकर चर्चा होगी। मंत्रालय में दोपहर 1.30 बजे बैठक होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola