हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तेंदुए को मारी टक्कर, मौके पर मौत

विज्ञापन

शिवपुरी: मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसे तेंदुआ स्टेट के नाम से जाना जाता है। बावजूद इसके इस जानवर को कहीं डंडों से पीट-पीटकर तो कहीं चैनलिंग जाली में फंसने से तो कहीं कुएं में गिरने, ट्रेन हादसे और सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है।

ताजा मामला शिवपुरी जिले से सामने आया है, जहां हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल, वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन हाईवे पर शनिवार की रात एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सतनवाड़ा रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें कि शिवपुरी-ग्वालियर हाइवे पर तेंदुए की रोड एक्सीडेंट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जुलाई माह में भी सतनवाड़ा रेंज के इसी फोरलेन हाईवे पर एक तेंदुए की मौत वाहन की टक्कर से हो गई थी।

एक बार फिर एक तेंदुए की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल सतनवाड़ा रेंज पड़ताल में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें