(अजयारविंद नामदेव, मध्य प्रदेश)
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शहडोल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एमपी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, देर रात जंगल से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति लहू लुहान होकर गंभीर अवस्था में पड़ा था। इसी दौरान शहडोल पुलिस जोन ADGP डीसी सागर भी हाईवे से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे पड़े घायल व्यक्ति को देखा तो उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और शहडोल जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया।
कैसे लगी चोट?
ADGP सागर को बाद में पता चला कि वो घायल शख्स कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के पुलिस विभाग का एक ASI है। हालांकि ASI को चोट कैसे लगी? वो जंगल में लहू लुहान कैसे मिले और उनपर किसने हमला किया? इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मगर ADGP ने जिस तरह से ASI की जान बचाई है, ऐसे में खाकी के इस सराहनीय कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है।
ASI की हुई पहचान
बता दें कि देर रात एडीजीपी शहडोल जोन डी.सी.सागर अपने ऑफिस कमांडो के साथ गश्त लगाकर शहडोल लौट रहे थे। इस दौरान उमरिया जिले के घुनघुटी जंगल से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर ASI गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े दिखे, जिसे देखकर उन्होंने फौरन गाड़ी रुकवाई और उन्हें गाड़ी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। एडीजीपी के साथ चल रहे पुलिस के जवानों ने घायल की पहचान की। वो कोई और नहीं बल्कि एमपी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक लालमणि सिंह थे। एडीजीपी ने अपनी टीम के साथ घायल एएसआई को सावधानी पूर्वक उठाकर पुलिस की गाड़ी में बैठाया और तत्काल जिला चिकित्सालय शहडोल में भर्ती करवा दिया।
परिजनों को दिया मदद का आश्वासन
ADGP सागर ने ASI को लालमणि को भर्ती करवाने के साथ-साथ अस्पताल की प्रारंभिक चिकित्सा कार्रवाई भी की। तभी ASI लालमणि के परिजन मौके पर पहुंच गए। डी.सी.सागर ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। ऐसे में डी.सी.सागर की इस दरियादिली की हर तरफ तारीफ हो रही है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
17 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines