Seekho Kamao Yojana: मध्य प्रदेश के युवाओं को शिवराज सरकार ने बड़ी सौगात देते हुए ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ (MSKY) की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज से प्रदेश के सभी जिलों में योजना के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस योजना के माध्यम से न केवल प्रदेश के युवा काम सीखेंगे, बल्कि उन्हें रोजगार भी मिलेगा।
योजना की शुरुआत करते हुए सीएम शिवराज ने कार्यक्रम में शामिल हुए युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को इस योजना की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि इस योजना का लाभ प्रदेश के हर युवाओं को मिलेगा।
रोजगार के चार तरीके हैं
- सरकारी नौकरी से रोजगार: 1 लाख शासकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद से अब तक 55 हजार पदों पर भर्ती की जा चुकी हैं। 15 अगस्त के पहले 1 लाख से ज्यादा नौकरी सरकारी पदों पर भर्ती होगी। उसके बाद 50 हजार पद और भरे जाएंगे।
- हर महीने रोजगार दिवस: स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगभग 2.5 से 3 लाख लोगों को स्वरोजगार के लिए लोन हर महीने दिए जा रहे हैं।
- स्टार्टअप से रोजगार: 2 हजार 800 से ज्यादा स्टार्टअप प्रदेश के युवाओं स्टार्टअप शुरु किए हैं।
- निवेश से रोजगार: पिछले दिनों 15 लाख 42 हजार 550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्रदेश में लाने के कमिटमेंट हुए हैं जिससे रोजगार आने वाला है।
दीपक राजपूत ने पूछा कि जो प्रतिष्ठान इस योजना में पंजीकृत हैं उनका वेरिफिकेशन होना चाहिए। जिस पर सीएम ने कहा कि हर प्रतिष्ठान को वेरिफाइड करके ही जोड़ा जाएगा। हमारा रोजगार बोर्ड द्वारा काम सीखने वालों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
ध्वज शर्मा ने पूछा कि प्रशिक्षण की अवधि क्या रहेगी। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्यत एक वर्ष की अवधि रहेगी, वैसे यह कोर्स के ऊपर निर्भर करेगा।
अनिरूद्ध ने पूछा कि योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम शैक्षणिक योग्यता कितनी होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 29 वर्ष की आयु हो, मध्यप्रदेश के स्थाई निवासी हो, शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, उच्च शिक्षा।
रचना मिश्रा ने पूछा कि सीखो-कमाओ योजना में किन कंपनियों में प्रशिक्षण मिलेगा। सीएम ने बताया कि हमने 700 से ज्यादा काम तय किए हैं। अलग-अलग कंपनियों में यह काम संबंधित क्षेत्र की कंपनियों में सीखा जा सकता है। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार युवा कोर्स का चयन कर सकते हैं।
मेघा मालवीय ने पूछा कि योजना में मध्यप्रदेश में लाभ मिलेगा या दूसरे राज्यों में भी अवसर मिलेगा। जिस पर सीएम ने कहा कि अलग राज्यों में भी यह काम सीख सकते हैं तो वहां लाभ मिलेगा। 20 से अधिक राज्यों के प्रतिष्ठानों द्वाका योजना में पंजीयन के लिए आवेदन दिया गया है। मैं फिक्की और अन्य संस्थानों के साथ बैठक करके अधिक से अधिक वैकेंसी के लिए बात करूंगा।
नंदनी गनौत ने पूछा कि योजना में पंजीकरण मोबाइल और लैपटाप से भी संभव है, जिस पर सीएम ने कहा कि हां, मोबाइल से भी पंजीकरण किया जा सकता है।
योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- eKYC के बाद समग्र आईडी पर लॉगिन करें।
- लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर आगे बढ़ें।
- समग्र आईडी पर समस्त जानकारी जांच लें। उसके बाद ईमेल आईडी दर्ज करें।
- ईमेल आईडी पर प्राप्त ओटीपी को वेरिफाइड करें।
- इसके बाद सम्बिट बटन पर क्लिक करने पर पंजीयन हो जाएगा।
- पंजीकृत मोबाइल पर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
बता दें कि अब तक योजना में 10 हजार 432 प्रतिष्ठानों ने पंजीकरण करा लिया है। यह दुनिया की अपने आम में अनूठी योजना है। जो काम सीखना चाहते हैं वह आगे आएं और योजना का लाभ उठाएं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
20 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
22 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines