हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, खेत के बोरवेल में गिरी दो सगी बहनें, परिवार में मचा कोहराम

मध्य प्रदेश के सतना जिले में खेत में खेलते दौरान दो सगी बहनें बोरवेल में गिर गईं। इस हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद बच्चियों के माता-पिता पास ही दूसरे खेत में रोपा कर रहे थे।

विज्ञापन
पुलिस टीम बच्ची को बचाने की कोशिश करते हुए

मध्य प्रदेश के सतना में बोरवेल में दो सगी बहनें गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है। बताया जा रहा है कि खेलते समय यह हादसा हुआ था। पुलिस ने एक बच्ची के शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेत में रोपा कर रहा था छक्कू

पुलिस के मुताबिक, सतना जिले के रेउरा कला भटवा के हिलौंधा गांव में छक्कू अहिरवार खेती करता है। वह करही गांव का रहने वाला है। रविवार को छक्कू और उसकी पत्नी खेत में रोपा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बेटियां पास के खेत में खेलने चली गई। बताया जा रहा है कि खेत में बारिश के एक पुराना बोरवेल खुला पड़ा था। इसी में एक बच्ची गिरी और उसे बचाने दौड़ी दूसरी बच्ची भी इसमें गिर गई।

रेस्क्यू के बाद एक का शव बरामद

उनकी 12 वर्षीय सोमवती अहिरवार का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसकी 8 वर्षीय बहन दुर्गा की तलाश जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में एक पुराना बोरवेल था, जो धंसकर गहरा गड्डा बन गया था। माना जा रहा है कि पहले एक बच्ची का पैर फिसला और दूसरी उसे बचाने की कोशिश में डूब गई।

विज्ञापन

दूसरी बच्ची को बचाने की कोशिश जारी

घटनास्थल पर कमर के बराबर पानी है। भारी बारिश के कारण बंद किया गया बोरवेल भी खुल गया था। घटना की सूचना मिलने के साथ ही पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, एसडीएम जीतेंद्र वर्मा, जनपद सीईओ अशोक मिश्रा और नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। लापता बच्ची की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola