मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आ रही है। प्यार को पाने के लिए एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तोड़ दिया गया। एक समधी को अपनी समधन से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। बताया जा रहा है कि परिजन दोनों को ढूंढकर वापस ले आए। गांव में पंचायत बैठी और 1.30 लाख रुपये का दंड देने पर समधी और समधन को अलग-अलग कर दिया। करीब 8 दिन बाद समधन घर से भाग निकली और गुजरात में काम कर रहे अपने समधी के पास पहुंच गई। कुछ दिनों बाद जब समधी अपने गांव पहुंचा तो समधन के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा।
बेटे को ससुर को दिल दे बैठी महिला
एमपी के अलीराजपुर क्षेत्र में राजावाट गांव है। इस गांव की एक महिला को अपने बेटे के ससुर से मोहब्बत हो गई। इसके बाद दोनों घर छोड़कर गुजरात फरार हो गए। इसके बाद परिजन दोनों को गुजरात से लेकर गांव पहुंचे और पंचायत की। इस पंचायत में सुलह होने के बाद दोनों को अलग कर दिया। करीब 8 दिन बाद समधन घर छोड़कर अपने प्रेमी समधी के पास वापस गुजरात पहुंच गई। महिला के इस कदम से परिजनों का गुस्सा बढ़ गया। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। कुछ दिनों बाद समधी प्रताप थावलिया खेत में बुवाई के लिए गांव पहुंचा तो समधन के परिजन उसे किडनैप कर उठा ले गए।
समधी को लाठी डंडों से पीटा
समधन के परिजनों को समधी प्रताप थावलिया को पकड़कर गांव राजावाट ले गए, जहां लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा गया। किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
कई धाराओं में केस दर्ज, 12 गिरफ्तार
इस संबंध में अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजस्व व्यास का कहना है कि समधन के परिजनों ने समधी के साथ जमकर मारपीट की है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
8 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines