Madhya Pradesh Road Network Projects: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के औद्योगिक और समाजिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी तहत प्रदेश में तेजी के साथ सड़कों का नेटवर्क बढ़या जा रहा है। इसके साथ ही राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की डबल इंजन सरकार मिलकर मध्य प्रदेश में सड़कों का तेजी से विस्तार कर रहीं, जिससे राज्य के विकास को नया आयाम मिल रहा है।
40 हजार करोड़ रुपये का रोड प्रोजेक्ट
मध्य प्रदेश में काफी बड़े लेवल पर चल रही रोड प्रोजेक्ट का काम किया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स के तहत केवल सड़कों और राजमार्गों का निर्माण ही नहीं किया जा रहा है, बल्कि राज्य के हर नागरिक के जीवन को सरल और समृद्ध बनाने का भी काम किया जा रहा है। केन्द्र सरकार तरीफ से करीब 40 हजार करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश में स्थायी बेसिक स्ट्रक्चर विकसित की जाएगी।
24 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट पर काम जारी
मध्य प्रदेश को इस साल जनवरी के महीने में 10,405 करोड़ रुपये के 24 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की ऐतिहासिक सौगात मिली। भोपाल और जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में इन रोड प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। जहां भोपाल में 8,038 करोड़ रुपये के 498 किलोमीटर लंबी 15 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ, वहीं जबलपुर में 2,367 करोड़ रुपये के 226 किलोमीटर लंबी 9 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ है। इन प्रोजेक्ट्स में NH-46 का 6-लेन विस्तार, NH-146बी का 4-लेन विस्तार और कई दो-लेन सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। जिनसे राज्य के अलग- अलग क्षेत्रों को रोड प्रोजेक्ट से कनेक्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: MP: अवैध परिवहन और खनन पर रोक लगाने के लिए मोहन यादव सरकार का कड़ा एक्शन, लगेंगे E-Checkgate
6-लेन आगरा-ग्वालियर नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट
इसके अलावा पीएम मोदी की केंद्रीय कैबिनेट ने 4,613 करोड़ रुपये के 88 किलोमीटर लंबे 6-लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट को भी को मंजूरी दी। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर को बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) मोड पर विकसित किया जाएगा, जो आगरा और ग्वालियर के बीच सफर के टाइम को करीब 50 प्रतिशत तक कम कर देगा। मध्य प्रदेश को इस हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का फायदा व्यापक स्तर पर मिलेगा। प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र के कृषि व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कटनी के कोयला उद्योग, बुधनी के टेक्सटाइल और वुड क्राफ्ट उद्योगों को भी लाभ होगा।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
19 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines