मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है. इसके साथ ही करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी बना हुआ है. अगले 24 घंटे में यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ की ओर बढ़ सकता है.
16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.
इन इलाकों में भी बारिश के आसार
भोपाल, विदिशा, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, निवाड़ी और मैहर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के बड़े हिस्से में बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट किया गया है. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग में आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने की संभावना है.
पिछले 24 घंटे में इन इलाकों में हुई बारिश
शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में मलाजखंड में सबसे ज्यादा 56.8 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा दतिया में 33.8, खजुराहो में 33, उमरिया में 32.6, टीकमगढ़ में 32, सिवनी में 26.8, श्योपुर में 24.2, रीवा में 19.2 और नौगांव में 16.2 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ जैसलमेर, राजगढ़ और बैतूल होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने कम दबाव वाले क्षेत्र तक सक्रिय है. यह आगे गोपालपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से तक फैला हुआ है. इसके अलावा दक्षिण कोंकण और उससे मिले हुए पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर भी ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 hr agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
18 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
18 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines