President Draupadi Murmu Ujjain Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 सितंबर को महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग का अभिषेक-पूजन करेंगी। उस समय आम श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था कार्तिकेय मंडपम् से निरंतर चालू रहेगी। जब वे महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेंगी, उस दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए कार्तिकेय मंडपम् से दर्शन जारी रहेंगे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। परिसर में रेड कारपेट बिछाया जा रहा है। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव रहेंगे। उनकी अगवानी में शिव प्रिय वाद्य यंत्र झांझ-डमरू की मंगल ध्वनि भस्मरमैया भक्त मंडल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। उज्जैन में राष्ट्रपति का स्वागत झांझ-डमरू की मंगल ध्वनि से किया जाएगा।
राष्ट्रपति इंदौर रोड स्थित रुद्राक्ष होटल में आयोजित स्वच्छताकर्मियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगी। मंच से पांच स्वच्छताकर्मियों का सम्मान करेंगी। 735 करोड़ रुपये से बनने वाले उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन मार्ग का भूमिपूजन करेंगी। प्रोटोकाल के अनुरूप हेलीपेड से लेकर मार्ग, सर्किट हाउस, मंदिर, होटल पर सुरक्षा और सत्कार के विशेष बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
आने से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
राष्ट्रपति के आगमन से पहले उज्जैन में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। उज्जैन के पड़ोसी जिलों को भी सतर्क कर दिया गया है। राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा उस पर निगरानी बढ़ा दी गई है। कहा गया है कि राष्ट्रपति की थ्री लेयर सुरक्षा होगी। सेना और पुलिस से जुड़े अधिकारी खुद मार्ग से लेकर सर्किट हाउस, मंदिर, होटल की बार-बार जांच कर रहे हैं।
संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में नौ आईपीएस के अलावा 15 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 टीआई के अलावा 1500 से अधिक पुलिस एवं प्रशासन के जवानों की तैनाती की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ पास वाले लोगों को ही प्रवेश देने और आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे लगने वाले ठेले-गुमटियां हटाए की भी तैयारी है। द्रौपदी मुर्मू उज्जैन आने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति हैं। उनके पहले रामनाथ कोविन्द, प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल, केआर नारायणन, शंकरदयाल शर्मा, आर. वेंकटरमन, ज्ञानी जेल सिंह, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉ. राजेंद्र प्रसाद उज्जैन आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- सोलर एनर्जी के सेक्टर में कीर्तिमान रच रहा मध्य प्रदेश, 12 सालों में तय किया 500 से 7 हजार मेगावॉट का सफर
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
16 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
18 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
20 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines