President Draupadi Murmu in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के विज्ञान भवन में बुधवार को एक अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। यहां द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2023 से राज्य के 3 विभूतियों को सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान पाने वाले की सूची में अनूप जोशी, कलापिनी कोमकली और राजीव वर्मा शामिल है। इन तीनों विभूतियों को सम्मान के साथ-साथ इनाम के एक लाख रुपये का कैश भी दिया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिला सम्मान
अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से सम्मान पाने वाले राजीव वर्मा रंगमंच के क्षेत्र के माहिर कलाकार हैं, अनूप जोशी एक प्रसिद्ध नाट्यक हैं। वही कलापिनी कोमकली संगीत के क्षेत्र का एक बड़ा नाम हैं। इन तीनों विभूतियों को उनके अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार दिया किया गया है। इन तीनों विभूतियों ने अपने काम से देश और प्रदेश का नाम भी उजागर किया है। राष्ट्रपति ने इन तीनों विभूतियों को अलंकरण समारोह में ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: ‘जल जीवन मिशन’ से आर्थिक आत्मनिर्भर बनी मध्य प्रदेश की सीताबाई, पढ़ें सफलता की दिलचस्प कहानी
इन विभूतियों को भी किया गया सम्मानित
इन तीन विभूतियों के अलावा अलंकरण समारोह में साल 2022 और 2023 के लिए राज्य के कुल 94 विभूतियों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 7 कलाकारों को अकादमी फेलोशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर समारोह में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद थे।
खजुराहो नृत्य समारोह
बता दें कि, मध्य प्रदेश लोक और संस्कृतिक कलाओं को काफी प्रमोट करता है। हाल ही में राज्य में ’50वां खजुराहो नृत्य समारोह’ मनाया गया था, जो 7 दिनों तक चलता रहा है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines