Illegal weapons Supplier: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 देशी कट्टा व दो 315 बोर की बंदूक और 25 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
आरोपी के खिलाफ पहले से 13 मामले हैं दर्ज
आंढर गांव का रहने वाला आरोपी उदयभान (35) अवैध हथियार बेचने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ पहले से 13 मामले दर्ज हैं। वह पिछले 10 वर्षों से अवैध हथियार बेचने का काम कर रहा था। बताया गया है कि आरोपी दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी जिलों में भी हथियार सप्लाई करता था।
यह भी पढ़ें-MP: बालाघाट मुठभेड़, जवानों ने 14 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर
खेत पर बने कमरे में बरामद हुए हथियार
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आंढर गांव का रहने वाला उदयभान अवैध हथियार बेचता है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली थी, जिसमें उसके पास एक देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड मिले थे। इसके बाद पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो उसके खेत पर बने कमरे में 19 देशी कट्टे, दो सिंगल शॉट, 315 बोर की बंदूक, 315 बोर के 23 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया।
सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही पुलिस
एसपी रघुवंशी सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी 1500 से 2 हजार रुपए की कीमत के कट्टे भितरवार के किसी सप्लायर से खरीद कर लाता था। जिन्हें वह 4 हजार से लेकर 5 हजार रुपए तक बेच देता था। पुलिस सप्लायरों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
17 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
17 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines