PM Awas In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण के 50 हजार हितग्राहियों को 17 सितंबर को राज्य सरकार द्वारा गृह प्रवेश कराया गया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत प्रदेश में 10 लाख नए घर बनाए जाएंगे। भारत सरकार की मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकों ने ऑनलाइन जुड़कर अपने-अपने जिलों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंगलवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 50 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास में गृह प्रवेश कराया। वहीं, इस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश में स्वच्छता से सेवा पखवाड़े का शुभारंभ भी किया गया। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर इसका समापन होगा। इस दौरान राज्यपाल मंगु भाई पटेल तथा मुख्यमंत्री यादव ने मध्य प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में प्राप्त पुरस्कारों पर केंद्रित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
सफाई कर्मियों का सम्मान
कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री यादव ने प्रतीकात्मक तौर पर भोपाल नगर निगम के पांच सफाई कर्मियों का सम्मान किया। सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट भी दी गई। भोपाल नगर निगम के प्रत्येक सफाई कर्मी को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का डिजिटल पोस्टर लांच किया गया।
प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिना जनभागीदारी के कोई भी अभियान नहीं चल सकता। इंदौर को एशिया में जन जनभागीदारी में नंबर वन का अवार्ड मिला था। जनता के साथ जन विकास करेंगे तो निश्चित ही हम सफल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान को देश नंबर वन बनाने का काम किया है।
ये भी पढ़ें-‘मध्य प्रदेश में कुपोषण के खिलाफ मिशन मोड पर काम जारी’, NFHS-5 की रिपोर्ट पर बोले CM मोहन यादव
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
6 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
9 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
9 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines