News of husband Death Wife Ate Poison: मध्यप्रदेश के गुना में एक युवक की नानाखेड़ी में सफाई करते हुए फिसलकर गिरने से मौत का मामला सामने आया है। इस हादसे में पैर फिसल जाने के कारण नाली के पास निकले सरिए पर युवक गिर गया, जिसमें सरिया सीधे उसके सीने में घुस गया। हादसे का उसकी पत्नी को इतना सदमा लगा कि उसने भी जहर खा लिया। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
नाली की सफाई के दौरान हादसा
जानकारी के मुताबिक कैंट थाना अंतर्गत नानाखेड़ी स्थित अवंती नगर कॉलोनी का रहने वाला विनीत सारस्वत (40) अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। वह मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था। रविवार सुबह अपने घर के बाहर ही नाली की सफाई करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण नाली के पास निकले सरिए पर गिर गया। नाली का निर्माण हाल ही में हुआ था और उसमें ठेकेदार द्वारा सरिए छोड़े गए थे। सरिया उसके सीने में घुस गया। इसके बाद पड़ोस के रहने वाले लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी ने राजस्थान को दी 7,000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
पति की हालत देख पत्नी ने खाया जहर
इस हादसे के बाद जैसे ही उनकी पत्नी शीतल सारस्वत घर से बाहर आईं तो उनसे अपने पति का यह हाल देखा नहीं गया। वह घर के अंदर गयीं और जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में पड़ोसी उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर उनके पति को जिला अस्पताल लाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। इस मामले को कैंट पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। दोनों के बीच में एक 15 वर्षीय बेटा है। अचानक हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
21 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
21 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
21 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines