Rani Durgavati University Jabalpur: प्रदेश के विकास के लिए लगातार सीएम यादव काम कर रही है और इसी के तहत प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई जरूरी कामों में लगी है। ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल पाए। इसी दौरान रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को नैक से ए ग्रेड मिल चुका है, जिसके बाद अब दूरस्थ शिक्षा के तहत नए सिलेबस शुरू हो पाएंगे। इससे हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो नियमित शिक्षा नहीं हासिल कर पाते हैं। दरअसल, अभी विद्यार्थियों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय और भोज मुक्त विश्वविद्यालय, चित्रकूट विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा लेने का ऑप्शन है।
नए रूल्स से बंद हो गए थे कोर्स
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पूर्व में दूरस्थ शिक्षा के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी समेत कई व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित थे, लेकिन बाद में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से सिर्फ ए ग्रेड विश्वविद्यालय द्वारा ही दूरस्थ शिक्षा का संचालन करने का नियम लागू हुआ। इस वजह से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में यह कोर्स बंद हो गए थे। अब जबकि ए ग्रेड मिल चुका है, विश्वविद्यालय में सालों से बंद दूरस्थ शिक्षा के सिलेबस शुरू कर पाएगा।
दूरस्थ शिक्षा के तहत सिलेबस अटका था
- कुलसचिव दीपेश मिश्रा ने बताया कि ए ग्रेड की वजह से अभी तक दूरस्थ शिक्षा के तहत पाठ्यक्रम अटका हुआ था।
- दूरस्थ शिक्षा काउंसिल के नियम में ए ग्रेड संस्थानों को ही दूरस्थ शिक्षा के तहत पाठ्यकम संचालित करने का अधिकार है।
- अब इस मापदंड को विश्वविद्यालय ने पूरा कर लिया है जिसके बाद नए पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
- बीए, बीकॉम, बीएससी के अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को संचालित करने के लिए सुझाव विभागों से मांगे जाएंगे।
- कुलसचिव दीपेश मिश्रा के अनुसार प्रयास होगा कि व्यावसायिक कोर्स को अधिक बढ़ावा दिया जाए।
- दरअसल यह पाठ्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी होता है जो नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।
- जो विद्यार्थी नियमित तौर पर पढ़ाई नहीं कर पाते हैं उनके लिए यह दूरस्थ शिक्षा बेहद उपयोगी साबित होती है।
ऑनलाइन कोर्स भी भी चलेंगे
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.राजेश कुमार वर्मा ने पहले दिन ही जाहिर कर दिया है कि ए ग्रेड मिलने के बाद वे विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पाठ्यक्रम संचालित करेंगे। देश के कई विश्वविद्यालयों में इस तरह के कोर्स संचालित हो रहे हैं। कुलसचिव ने बताया कि जिन विश्वविद्यालयों के पास ए या इससे ऊपर ग्रेड नैक से मिला हुआ है उन्हें इस तरह के पाठ्यक्रम संचालित करने में कोई परेशानी नहीं होती है। इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थी कहीं से भी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- MP: 40 साल बाद अब खत्म होगा भोपाल गैस त्रासदी का जहरीला कचरा, पढ़ें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
20 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines