Review of Ease of Doing Business Conclave In MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत मध्यप्रदेश में बड़े उद्योगों के साथ MSME को बढ़ावा देने CM डॉ मोहन यादव की मंशा के तहत रीजनल इंड्रस्टीज कॉन्क्लेव का आयोजन कराया जा रहा है। ऐसे में ग्वालियर में होने वाली रीजनल इंड्रस्टीज कॉन्क्लेव से पहले ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कॅन्क्लेव की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त हर्ष सिंह, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमपीआरडीसी प्रातुल कुमार सिन्हा, सीआईआई के प्रतिनिधि आशीष बैस सहित शहर के 125 से ज्यादा शहर के उद्योगपतियों और एमएसएमई (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises) व्यापारी मौजूद रहे।
इंड्रस्टीज हब कैसे बनाया जा सकता है
सभी ने ग्वालियर को कैसे इंड्रस्टीज हब बनाते हुए पुराने इंड्रस्ट्रीयल वैभव में लौटाया जा सके इसको लेकर अपने सुझाव दिए। कलेक्टर रूचिका चौहान ने सभी उद्यमियों को सुझावों को सुनने के बाद कहा कि इस प्रकार की बैठकों के सार्थक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे और जो भी समस्याएं उद्यमियों ने बताया है कि उनका समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा समय सीमा में कराने का प्रयास रहेगा। इसके अलावा समय समय पर बैठक आयोजित कर समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
उन्होंने अगली बैठक में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी एंटरप्रेन्योर से आग्रह किया। युवा शक्ति की अधिक भागीदारी से व्यापार को बढावा देने में हमें नई सोच भी मिलेगी। गौरतलब है कि ग्वालियर रीजनल इंड्रस्टीज कॉन्क्लेव से पहले ईज ऑफ डूईंग बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन 30 जुलाई 2024 को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर में होने जा रहा है, जिसमें ग्वालियर चम्बल रीजन के उद्यमी भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में लाडली बहना आवास योजना को लेकर पहुंचे 63 लाख आवेदन, मोहन सरकार ने दिया अपडेट
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
6 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
7 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
21 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines