Contract Employees Salary: एमपी सरकार लगातार प्रदेश के हितों के लिए काम कर रही है। इसी के तहत राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को वेतन में हर माह 2535 तक का लाभ दिया गया है। प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन एक अप्रैल 2024 से 700 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक बढ़ जाएगा। उपभोक्ता मूल्य इंडेक्स के आधार पर सरकार ने संविदा कर्मचारियों को 3.85 % की वृद्धि दर से वार्षिक वेतन वृद्धि देने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट में प्रावधान भी रखा गया है।
संविदा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के स्थान पर उपभोक्ता मूल्य इंडेक्स के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि देने का प्रावधान है। 22 जुलाई 2023 को संविदा नीति के अंदर जारी किए गए निर्देश अनुसार प्रतिवर्ष एक अप्रैल को संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की उपभोक्ता मूल्य इंडेक्स के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि की जाएगी।
3.87% की दर से एनुअल सैलरी बढ़ाने के आदेश जारी
- लोकसभा चुनाव के कारण इसका निर्धारण नहीं हो पाया था।
- वित्त विभाग ने वार्षिक वेतन वृद्धि के आदेश जारी किए हैं।
- 3.87 % की दर से वृद्धि एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होगी।
- मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने जानकारी दी।
- उन्होंने कहा है कि भारत सरकार ने उपभोक्ता मूल्य इंडेक्स जारी किया है।
- इस इंडेक्स में दर 5.39 % है और प्रदेश में यह दर 3.87 रखी गई है।
किसे कितना होगा लाभ
पद लाभ (रुपये में)
भृत्य /चौकीदार 785
वाहन चालक 987
लिपिक 987
डाटा एंट्री ऑपरेटर 1188
सहायक वार्डन 1,281
मोबाइल स्त्रोत सलाहकार 1,281
लेखापाल 1,281
एमआइएस कार्डिनेटर 1,660
स्टेनोग्राफर 1,425
ड्राफ्ट्समैन 1,660
उपयंत्री 1,660,
बीआरसी 1,670
एपीसी जेंडर 1,670
एपीसीआईडी 1,660
व्याख्याता 1,830,
प्रोग्रामर 2,160
सहायक परियोजना वित्त 2,160
सहायक यंत्री 2,169
सहायक प्रबंधक 2,535
ये भी पढ़ें- ‘ये विकसित भारत का बजट है’, केंद्रीय बजट पर MP के CM मोहन का रिएक्शन
ये भी पढ़ें- आम बजट में MP के विकास को मिले पंख, 98 हजार करोड़ के साथ मोहन सरकार बदलेगी राज्य की दशा
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश का विकास तय! कोयम्बटूर जाएंगे CM मोहन, करेंगे इन्वेस्ट का रोड शो
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines