Khajuraho MP Vishnudutt Sharma Met Railway Minister Ashwini Vaishnav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तेजी के साथ प्रदेश के विकास के काम में जुट गए हैं। सीएम यादव प्रदेश में हो रहे सभी विकास कार्यों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। इसी में आने वाली ट्रेनों को लेकर आम लोगों की सुख-सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन महामना एक्सप्रेस का समय बदलने जा रहा है। भोपाल से चलकर खजुराहो तक चलने वाली इस ट्रेन का समय बदलने के लिए खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है।
इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र की दो ट्रेनों को लेकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि भोपाल से खजुराहो चलने वाली महामना एक्सप्रेस को सुबह के स्थान पर शाम को चलाया जाए। रेल मंत्री ने उन्हें इन दोनों ट्रेनों को लेकर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया है। माना जा रहा है कि भोपाल से खजुराहो चलने वाली महामना के समय में जल्द बदलाव होगा। रेल मंत्री ने सभी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया है।
समय बदलने की मांग
खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव से मांग की है कि भोपाल से खजुराहो के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस के समय में संषोधन किया जाए। अभी यह ट्रेन भोपाल से सुबह 6ः30 बजे चलती है, इसके स्थान पर इसे भोपाल से शाम 6ः30 बजे चलाया जाए। इसी तरह खजुराहो से यह ट्रेन शाम 6:30 बजे रवाना होती है। इसे सुबह साढ़े 6:30 बजे चलाया जाए। उन्होंने इस ट्रेन का स्टॉपेज रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन तक करने की भी मांग की।
एसी कोच भी लगाए जाएं
महामना एक्सप्रेस का समय बदलने को लेकर पहले भी मांग उठ चुकी है। इसका समय बदलने से सबसे ज्यादा फायदा सरकारी काम से भोपाल आने वाले लोगों को होगा। समय बदलने से लोग सुबह 11 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे और पूरे दिन में काम खत्म कर रात तक वापस घर पहुंच जाएंगे। खजुराहो सांसद ने इस ट्रेन में एक से ज्यादा एसी कोच भी लगाने की मांग की है। अभी इसमें सिर्फ एक ही कोच है।
भोपाल स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग
उधर, इलाहाबाद से इंदौर महू के बीच चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का भोपाल स्टेशन पर स्टॉपेज करने की भी मांग की गई है। अभी यह ट्रेन का स्टॉपेज संत हिरदाराम नगर है। इससे भोपाल के यात्रियों को इस ट्रेन के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। उधर ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत खजुराहो से सतना के काम को भी जल्द पूरा करने की मांग की गई है।
ये भी पढ़ें- MP के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सीएम मोहन यादव का रक्षाबंधन से पहले बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
जेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 hr agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 hr agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
2 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
16 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
8 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
11 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines