National Hindi Science Conference 2024: डा. मोहन यादव ने कहा कि ऐसे सभी रिसर्च को प्रोत्साहन देने के लिए जो पढ़े-लिखे नहीं भी हैं, वो भी अगर कोई अनूठे आविष्कार लेकर आते हैं, तो विज्ञान भारती इसका प्रबंध करें। हर साल अपनी प्रतिभा के बल पर जो भी होनहार लोग हैं, वो अपनी प्रतिभा को लाकर इस तरह के आयोजन में भागीदार बने। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में “राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन 2024” का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि विज्ञान भारती द्वारा विज्ञान में हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए तकनीकी रूप से स्वभाषा को बढ़ावा देने का एक बड़ा अभियान शुरू हुआ है। अभी यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है और आने वाले समय में इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का भी होना चाहिए ।
कौन-कौन हुए सम्मानित
मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित सीएसआईआर-एम्प्री में “राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन 2024” का शुभारंभ कर “अनुसंधान संदेश” पुस्तिका का विमोचन किया इस मौके पर कवि, कथाकार संतोष चौबे को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे विज्ञान संवर्धन सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी विज्ञान का यह चौथा सम्मेलन निश्चित रूप से विज्ञान के क्षेत्र में हिन्दी के उपयोग को बढ़ावा देगा और अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगा।
सीएम ने विज्ञान भारती से की ये अपील
अपनी स्व भाषा यानि हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी रूप से ये एक बड़ा अभियान है, हिंदी को जानने वाले विद्वान अगर रिसर्च को हिंदी में करते हैं। उसके तकनीकी शब्दों का हिंदी में अनुवाद करते हैं तो वो सहज रूप से लोकप्रिय होता है, लोगों की जिज्ञासा विज्ञान के प्रति बढ़ेगी, मैं ऐसी सभी रिसर्च को प्रोत्साहन देता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई पढ़े लिखे नहीं भी हैं और कोई आविष्कार लेकर आते हैं तो मैंने विज्ञान भारती से कहा है कि ऐसा प्रबंध करें कि ऐसे लोग भी इस कार्यक्रम का हिस्स बनें, उन्हें भी प्रोत्साहित करें।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश ने फिर किया कमाल! CM मोहन ने दी नगरीय विकास एवं आवास विभाग को बधाई, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines