Shahdol New Passport Office: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार प्रदेश के लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता में रखकर ही काम करती है। कई बार राज्य सरकार ने इस बात को साबित भी किया है। इसका ताजा उदाहरण शहडोल से सामने आया है। यहां शहडोल के कलेक्ट्रेट परिसर में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। शहडोल में इस पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस पासपोर्ट ऑफिस के खुलने से शहडोल और उसके आस-पास के अनूपपुर, उमरिया और समीपवर्ती जिलों के नागरिकों को भी इसकी सुविधा का लाभ मिलेगा।
पासपोर्ट ऑफिस का लोगों को फायदा
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि शहडोल में पासपोर्ट ऑफिस खुलने से अब शहडोल समेत अनूपपुर, उमरिया और समीपवर्ती जिलों के लोगों को पासपोर्ट के लिए अब भोपाल या जबलपुर नहीं जाना पड़ेगा। इससे इन क्षेत्रों के लोगों का समय और पैसा दोनों ही बचेगा। उन्होंने बताया कि आमजनों की सुविधा को ध्यान रखते हुए पासपोर्ट के लिए दस्तावेज पेपरलेस होंगे और 15 दिनों के अंदर पासपोर्ट कोरियर के जरिए आवेदक के घर पहुंच जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी को तत्काल पासपोर्ट की जरूरत रहती है, तो ऐसे मामलों के लिए 24 घंटे के अंदर देने की भी व्यवस्था की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के खरगौन में पेयजल योजना का पूरा हुआ काम, खर्च हुए 93 करोड़
लोगों तक पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
कुलस्ते ने आगे कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार देश की जनता के लिए हाइवे, जलमार्ग, रेल मार्ग जैसी कई आधुनिक परिवहन सुविधाओं का काम पूरा कर रही है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines