मध्य प्रदेश के खरगौन में पेयजल योजना का पूरा हुआ काम, खर्च हुए 93 करोड़

Madhya Pradesh Drinking Water Scheme: मध्य प्रदेश के खरगौन नगर पालिका में पेयजल योजना का कार्य पूरा कर लिया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की 93 करोड़ रुपये की इस योजना से क्षेत्र के 28,500 परिवारों के घरों में ही नल के जरिए हर दिन 135 लीटर साफ और शुद्ध पीने का पानी मिल रहा है।

Madhya Pradesh Drinking Water Scheme

मध्य प्रदेश पेयजल योजना

Madhya Pradesh Drinking Water Scheme: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार राज्य के हर कोने तक विकास को पहुंचाने का काम कर रही है। मोहन यादव सरकार के काम का असर भी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। दरअसल खरगौन नगर पालिका में पेयजल योजना का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस बात की घोषणा मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी ने की है। कंपनी ने बताया कि वर्ल्ड बैंक के सहयोग से खरगौन नगर पालिका में पेयजल योजना का कार्य पूरा हो गया है। इस योजना से खरगौन नगर पालिका एरिया की 2 लाख से अधिक अबादी को फायदा मिल रहा है।

विज्ञापन

पेयजल योजना से 28,500 परिवारों को लाभ 

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की 93 करोड़ रुपये की इस योजना से क्षेत्र के 28,500 परिवारों के घरों में ही नल के जरिए हर दिन 135 लीटर साफ और शुद्ध पीने का पानी मिल रहा है। इस पेयजल योजना में क्षेत्र के पास कुंदा नदी से पानी लेकर खरगौन नगर के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें जल शोधन के लिए 30 MLD का प्लांट भी स्थापित किया गया है। इसके साथ ही इसमें 330 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के जरिए से नगर हर घर तक पानी की व्यवस्था पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा योजना स्थल के पास जल संग्रहण के लिए 4 नए ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। इसके साथ ही पुराने 4 ओवरहेड टैंक का भी इस्तेमाल जल संग्रहण के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रदाय योजना का निर्माण

इस जल प्रदाय योजना के निर्माण काम में उत्कृष्ट गुणवत्ता और पर्यावरण के पक्ष का खास ध्यान रखा गया है। जल प्रदाय योजना से खरगौन के लोग काफी खुश और उत्साहित हैं। खरगौन के डॉक्टर ने बताया कि नल कनेक्शन लगने के बाद जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। वहीं नगर की एक महिला ने कहा कि महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, अब महिलाओं को पानी के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ