Madhya Pradesh News: (आकाश श्रीवास्तव, नीमच) मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पर आरोप है कि गुंडों की तरह हाथ में लाठी लिए बिना वर्दी के एक घर में घुसी। विधवा महिला को पकड़कर घसीटा और एक युवक को उठाकर अपने साथ ले गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नीमच जिला मध्य प्रदेश के अंतिम छोर पर बसा है, जिसे शांति का टापू कहा जाता है, लेकिन इन दिनों लगातार यहां चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों दिनदहाड़े एक बैंक में फायरिंग करते हुए दो नकाबपोश लुटेरे घुसे थे। जिन्होंने बैंक को लूट लिया।
यह भी पढ़ें:मां को ‘बीवी’ की तरह रखना चाहता था, जंगल में किया था रेप; कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई ये सजा
वहीं, एक ही रात में 6 मंदिरों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। बीते दिनों बघाना पुलिस थाने की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। जिसमें एक पुलिस अधिकारी फरियादी युवक और महिला के साथ धक्कामुक्की कर रहा था। वारदात को कई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अधिकारियों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब वायरल हो रहा वीडियो बिसलवास कलां गांव का बताया जा रहा है। जहां आधा दर्जन से अधिक लोग हाथ में लाठी लिए और मुंह पर नकाब बांधे आते हैं। एक घर में घुसकर युवक को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते हैं। इस दौरान बीचबचाव में आई विधवा महिला को भी घसीटा जाता है।
युवक राजस्थान पुलिस को सौंपा
वीडियो में नजर आ रहे लोगों में जीरन थाना प्रभारी व कुछ पुलिसकर्मी हैं, जो बिना वर्दी के गांव पहुंचे थे। यहां शक के आधार पर एक संदिग्ध शख्स को पकड़कर ले गए। यह पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल पुलिस इस युवक को बीते दिनों चिताखेड़ा बैंक में हुई डकैती के मामले में शंका के आधार पर पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान परिजनों के साथ बदसलूकी की गई। बाद में ये भी सामने आया कि युवक की इस वारदात में कोई संलिप्तता नहीं मिली। यह युवक राजस्थान में कई मामलों में फरार घोषित हो चुका है, जिसके बाद पुलिस ने युवक को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें:अशरफ ने किए थे महालक्ष्मी के 30 टुकड़े! बेंगलुरू कांड की खौफनाक कहानी का सच आया सामने; कहां छिपा है दरिंदा?
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines