Gwalior Horror Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जो मामला सामने आया है, उसको जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। वीरवार को एक चार दिन की बच्ची का कत्ल उसकी ही दादी ने कर दिया। बच्ची दिव्यांग पैदा हुई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। दादी को पोते की चाह थी। लेकिन चाह पूरी नहीं हुई और दिव्यांग पोती पैदा हो गई। जिसके बाद वृद्ध महिला ने निराशा में इतना बड़ा जघन्य अपराध कर दिया। मृतका की मां ने पुलिस से अपनी सास को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी है।
अकेला देख घोंटा गला, फिर बोली-मौत प्राकृतिक
आरोपी महिला का नाम प्रेमलता है, जिसने 27 मार्च को यह कांड किया। बच्ची का जन्म ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में 23 मार्च को हुआ था। चार दिन बाद बच्ची और मां सो रहे थे। कोई और नहीं था। सास ने चुपचाप बच्ची का गला घोंट दिया। अगले दिन बच्ची मृत मिली, तो उसकी मौत को सास ने प्राकृतिक बताया।
यह भी पढ़ें:स्कॉटलैंड में डूबने से 2 भारतीय छात्रों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे ट्रैकिंग पर
बच्ची के पिता ने भी अपनी मां को बचाने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची की मां अड़ी रही और पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। पोस्टमार्टम में सच सामने आया कि बच्ची की मौत गला दबाने से हुई है। जिसके बाद पुलिस ने सास को अरेस्ट कर लिया। सीएसपी अशोक जादौन ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि बच्ची की मां ने सास को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। आरोपी महिला से पूछताछ जारी है। बच्ची का शव भी परिजनों को सौंप दिया गया है।
पोती के सामने दादी की धारदार हथियार से हत्या
वहीं, कुछ दिन पहले झारखंड के सिमडेगा जिले में भी हत्या का मामला सामने आया था। यहां के कोलेबिरा में मासूम पोती के सामने ही दादी की हत्या की गई धी। देवीगुड़ी चौक के समीप 6 अप्रैल को वारदात को अंजाम दिया गया था। दादी अपने घर में पोते-पोतियों के साथ मौजूद थी। एक युवक ने आकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी का नाम बजरंग साहू बताया गया है। बहू बाजार गई थी। दो नाबालिग पोतियां घर में मौजूद थी।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
12 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines