MP Mohan Yadav Govt Will Conduct Happiness Evaluation: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के प्रदेश के औद्योगिक विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। इसी बीच खबर आई है कि बहुत जल्द ही मध्य प्रदेश में लोगों की हैप्पीनेस का मूल्यांकन किया जाएगा। राज्य सरकार प्रदेश में हैप्पीनेस के पैमाने का मूल्यांकन कराने वाली है। इस मूल्यांकन के जरिए राज्य सरकार पता लगाएगी की प्रदेश के नागरिक कितने खुश है। इसके लिए राज्य सरकार देश के किसी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट या IIT का सहयोग लेगी। इसके जरिए मोहन यादव सरकार प्रदेश के गांवों को आनंद ग्राम के रूप में विकसित करेगी।
ट्रेनिंग में ली जाएगी बुजुर्गों की सेवा
इस हैप्पीनेस मूल्यांकन के जरिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ऐसे गांवों और ग्रामों को उदाहरण के रूप में सामने लाया जाएगा, जहां सद्भावना, भाईचारा, आपसी सहयोग और आनंद का भाव सबसे ऊपर हो। तनाव मुक्ति और आनंदित व्यवहार की ट्रेनिंग के लिए ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, नगर निगम और नगर पालिका के कर्मचारियो और पुलिसकर्मियो को शामिल किया जाएगा। आइडियोलॉजिकल और क्रिएटिव एक्टिविटी के लिए हर जिले में नगरीय विकास और आवास विभाग के सहयोग से एक आनंद केंद्र या भवन बनाया जाएगा। इन आनंद कार्यों के लिए बुजुर्गों की सेवाएं भी ली जाएंगी।
यह भी पढ़ें:मप्र खेल विभाग करेगा BHEL Sports Complex का संचालन, खेलमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश
नागरिकों का हैप्पीनेस इंडेक्स
इसको लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शुभम शुक्ला ने कहा कि आनंद के लिए ही आनंद मंत्रालय की स्थापना हुई। मंत्रालय के जरिए भौतिक, आध्यात्मिक और मानसिक आनंद के लिए सरकार काम कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के बीच जाकर के सर्वे करेगी। आंकलन करेगी कि मध्य प्रदेश के नागरिकों की जो हैप्पीनेस इंडेक्स पर क्या स्थिति है। कांग्रेस निराशा में है इसलिए निराशाजनक की बात कर रही है। चुनावों में लगातार हो रही हार की वजह से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
5 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines