Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, मोहन यादव सरकार ने फसलों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

MP Mohan Yadav Govt: राज्य के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के निर्देश के बाद ही इस नोटिफिकेशन को जारी किया है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Feb 18, 2024 16:01
MP Agriculture Development Minister Aidal Singh Kanshana
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना

MP Mohan Yadav Govt: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी बीच राज्य के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने ई-उपार्जन पर चना, मसूर और सरसों के लिए रजिस्ट्रेशन का नोटिफिकेशन जारी किया है। ई-उपार्जन पर किसानो रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से शुरू हो जाएगा और 10 मार्च तक जारी रहेगा। किसान ऑनलाइन भी अपना रजिस्ट्रेशन करना सकते हैं, इसके लिए उन्हें वेबसाइट www.mpeuparjan.nic.in पर जाना होगा।

---विज्ञापन---

ई-उपार्जन के पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन 

बता दें कि कृषि मंत्री तरफ से रजिस्ट्रेशन सेंटर के निर्धारण और बाकी व्यवस्थाओं के लिए निर्देश जारी किए जा चुके है। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के निर्देश के बाद ही इस नोटिफिकेशन को जारी किया है। ऐदल सिंह कंषाना ने राज्य किसानों से अपील करते हुए चना, मसूर और सरसों के उत्पादक के लिए ई-उपार्जन के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: खेल मंत्री से मिले मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, ‘नेशनल गेम्स 2025’ समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मोबाइल से भी कर सकते है रजिस्ट्रेशन 

अगर किसान यहां रजिस्ट्रेशन करते हैं तो सरकार समर्थन मूल्य पर उनके चने, मसूर और सरसों की उपज खरीदेगी। किसान इसके लिए अपने मोबाइल से फ्री में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि चने की फसल को प्रदेश के सभी जिलों में बेचा सकेगा। लेकिन मसूर और सरसों प्रदेश के कुछ ही जिलों में सरकारी दाम कर खरीदें जाएंगे।

First published on: Feb 18, 2024 04:01 PM

संबंधित खबरें