मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज; 34 जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 34 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में अगले 2 दिनों तक बारिश हो सकती है।

Weather Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जनवरी सर्दी के साथ-साथ बारिश के मौसम का भी महीना बनता जा रहा है। जनवरी की शुरुआत के साथ ही अब तक राज्य में दो बार बारिश हो चुकी है। वहीं, अब फिर से मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के आधे हिस्से में अगले 2 दिन तक बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, विभाग ने राज्य के कुछ जिलों के लिए कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों तक मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच समेत 33 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, इनमें से कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

17 जनवरी से बढ़ेगी ठंड

वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिले में कोहरा रहेगा। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि राज्य में 17 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज भोपाल में 5.4 डिग्री, जबलपुर में 6.6 डिग्री, ग्वालियर में 8.4 डिग्री, उज्जैन में 8.5 डिग्री और इंदौर में 9.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ