Madhya Pradesh Full Budget Preparations Start: लोकसभा चुनाव जल्द ही संपन्न होने वाला है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी ताकत लगा रही हैं। प्रदेश के कई राज्यों में तो लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए, ऐसे ही राज्यों की लिस्ट में मध्य प्रदेश भी शामिल है, जहां पर चौथे चरण के साथ चुनाव समाप्त हो गए हैं। इसी के साथ प्रदेश की मोहन यादव सरकार अपना पहला पूर्ण बजट जुलाई में प्रस्तुत करने के लिए तैयारियों में जुट गई है। वित्त विभाग समेत बाकी सभी विभागों से मई के अंत तक प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है। उम्मीद है कि मोहन यादव सरकार यह बजट 3.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होगा।
कर्मचारियों के खास हो सकता है बजट
जानकारी के अनुसार इस बजट में कर्मचारियों को 3 प्रतिशत वेतन में वृद्धि और 56 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देने का प्राविधान रखा जाएगा। वहीं संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। प्राथमिकता के आधार पर बजट में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के लिए अंशदान विभागों को रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘चोरी करोगे तो जेल जाओगे’, झारखंड में CM मोहन यादव ने बिना नाम लिए साधा हेमंत सोरेन पर निशाना
केंद्र सरकार की योजनाओं पर रहेगा खास ध्यान
इसके साथ ही पहला पूर्ण बजट के लिए वित्त विभागों ने सभी विभागों को आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार सभी विभागों को नई योजनाओं के प्रस्ताव प्रशासन की मंजूरी के बाद ही भेजे जाएंगे। विभाग को उन योजनाओं की पूरी जानकारी देनी होगी, जिनका लक्ष्य पूरा हो गया है। इसके अलावा प्रस्ताव में अनुसूचित जाति उपयोजनाऔर अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए प्रतिशत के हिसाब से निर्देश दिया गया है। पिछली बार लोकसभा चुनाव के चलते सिर्फ 1 लाख 45 हजार का लेखानुदान प्रस्तुत किया था।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
9 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines