---विज्ञापन---

‘चोरी करोगे तो जेल जाओगे’, झारखंड में CM मोहन यादव ने बिना नाम लिए साधा हेमंत सोरेन पर निशाना

MP CM Mohan Yadav Targets Hemant Soren: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर स्टार प्रचारक गुरुवार को झारखंड के हजारीबाग जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबधित करते हुए बिना नाम लिए हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है।

---विज्ञापन---

MP CM Mohan Yadav Targets Hemant Soren: मध्य प्रदेश में चौथे चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव समाप्त हो गए, जिसके बाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर स्टार प्रचारक दूसरे राज्यों में पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव गुरुवार को झारखंड के हजारीबाग जिला जेल मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबधित करते हुए हेमंत सोरेन, जयप्रकाश और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

---विज्ञापन---

हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने बिना नाम लिए झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि आप भले ही आपना नाम आलमगिर रख लें, लेकिन ये तो आपका चोर गिर है। आप चोरी करोगे तो जेल जाओगे, कोई बचाने वाला आपको नहीं मिलेगा। क्योंकि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जयप्रकाश पर वार करते हुए कहा कि जयप्रकाश आपना पाला बदलने के बाद पराजय प्रकाश हो गए।

यह भी पढ़े: राजमाता के अंतिम दर्शन के लिए रानी महल पहुंचे कई बड़े नेता, CM मोहन यादव ने भी दी श्रद्धांजलि

---विज्ञापन---

राहुल गांधी पर कसा तंज

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की 5 पीढ़ियों ने दिल्ली में जन्म लिया, लेकिन ये कांग्रेसी इतने कायर हैं कि एक भी बार दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ पाए। इनके अंदर दिल्ली से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है। नरेंद्र मोदी वह शख्स है जिसने पहली बार भी भाजपा के बलबूते पर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया था, तो कांग्रेस के समान उत्तर प्रदेश में बनारस में भोले बाबा की नगरी से लड़े।

First published on: May 16, 2024 07:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola