MP Mohan Yadav Govt Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन मंत्रि-परिषद की बैठक बुलाई, इस बैठक में उन्होंने प्रदेश के कई मुद्दों पर चर्चा की, साथ ही कई अहम फैसले लिये। कैबिनेट बैठक को संबोधित करते हुए मंत्रियों से कहा कि सभी मंत्रीगण अपने प्रभार के जिलों में भ्रमण के दौरान हर महीने कम से कम एक बार रात्रि विश्राम जरुर करें।
राज्य में शुरू होंगे 4 मिशन
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसान, युवा, गरीब और महिला के लिए राज्य सरकार की तरफ से 4 मिशन शुरू किए जा रहे है। इसके लिए लगातार विचार-विमर्श किया जा रहा है और जल्द ही इसके लिए मंथन कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी मंत्रीगण शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश में सिस्टम को मजबूत करने के लिए EOW और लोकायुक्त के यूनिट्स को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा नगरीय क्षेत्रों में टाउन हॉल विकसित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: एमपी से राज्यसभा उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन ने किया नॉमिनेशन, मुख्यमंत्री मोहन यादव बने प्रस्तावक
विकसित किए जाएंगे टाउन हॉल
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में रक्षाबंधन का कार्यक्रम उत्साह और उल्लास से मनाया गया। अब जन्माष्टमी पर्व पर 26 अगस्त को प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विविध पक्षों पर बेस्ड कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में टाउन हॉल विकसित किए जाएंगे ताकि सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन असानी से किए जा सके। इसके साथ ही मां नर्मदा मिशन के लिए समिति गठित की जाएगी। प्लास्टिक मुक्ति पर केन्द्रित अभियान शुरू किया जाएगा।
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 hr agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 hr agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
7 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines