MP Mohan Yadav Govt: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार प्रदेश के विकास और प्रगति पर विशेष दे रही है। इसके लिए मोहन यादव सरकार प्रदेश में व्यवसाय परंपरा को बढ़ावा दे रही है। अपने इसी मुहीम के तहत मोहन यादव सरकार ने पशुपालकों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग देने का फैसला कर सकती है। पशुपालन के दौरान पशुपालकों और किसानों को काफी कई आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ती हैं, सरकार इसी परेशानी को दूर करने के लिए उन्हें आर्थिक सहयोग देने की तैयारी कर रही है। सरकार की इस मदद से किसानों/ पशुपालकों को हर महीने 15 से 18 हजार रुपये का फायदा होगा।
पशुपालन में सरकार करेगी मदद
पशुपालन के दौरान भैंस और गाय जैसे बड़े जानवरों के चारे की व्यवस्था करना अपने आप में एक बड़ी समस्या है। इन जानवरों के चारे की कीमत भी लगातार हर दिन बढ़ रही हैं, इसके चलते पशुपालक इन जानवरों के चारे की व्यवस्था पूरा नहीं कर पाते हैं। पशुपालकों और किसानों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें 15 से 18 हजार रुपये सहायता राशि देने की योजना बनाई है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बड़वानी पहुंचे CM मोहन यादव, समाज प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लोन
जानकारी के अनुसार सरकार किसानों और पशुपालकों को भैंस के चारे के लिए 18,000 रुपये और गाय के चारे के लिए 15,000 रुपये का ऋण देगी। इस ऋण पर उन्हें सिर्फ 7 प्रतिशत का ब्याज देना होगा, अगर इन पैसों को नियमित भर दिया जाता है तो उन्हें सरकार की तरफ से 3 प्रतिशत का अनुदान भी प्राप्त होगा।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 hr ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines