---विज्ञापन---

Sidhi Rape Case: प्रदेश में बैन रहेगा मैजिक वॉइस एप, मोहन यादव सरकार लेगी बड़ा फैसला

Sidhi Rape Case Update: सीधी दुष्कर्म कांड के बाद मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बड़ा फैसला ले सकती है। इस वारदात को देखते हुए राज्य सरकार मैजिक वॉइस एप पर रोक लगाने जा रही है।

Sidhi Rape Case Update: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सीधी दुष्कर्म कांड के बाद एक बड़ा फैसला ले सकती है। दरअसल, सीधी दुष्कर्म कांड में जिस तरह से आरोपी ने मोबाइल एप टेक्नोलॉजी के जरिए भोली भाली आदिवासी लड़कियों को फंसाया और दुष्कर्म की वारदात अंजाम दिया, उसे देखते हुए राज्य सरकार मैजिक वॉइस एप पर रोक लगाने जा रही है। इसके अलावा सरकार क्राइम में इस्तेमाल होने वाले बाकी वॉइस एप पर रोक लगाने की तैयारी कर रही हैं।

---विज्ञापन---

केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार, सीधी दुष्कर्म कांड के बाद पुलिस मुख्यालय मैजिक वॉइस एप पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजने वाला भेजने वाले है। इसके अलावा प्रदेश की साइबर सेल क्राइम में इस्तेमाल होने वाली बाकी वॉइस एप की भी जांच कर रहीहैं। जांच के बाद सरकार इन वॉइस एप को भी बंद कर सकती है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने इसके लिए विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: युवक को तालिबानी सजा; मुंह पर कालिख पोत मुंडन किया, घाघरा-जूतों की माला पहनाकर पिलाया पेशाब

---विज्ञापन---

7 आदिवासी छात्राओं के साथ दुष्कर्म

बता दें कि सीधी जिले से कुछ दिनों पहले ही धोखाधड़ी और रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां एक लड़के ने मैजिक वॉइस एप का इस्तेमाल करते हुए स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर 7 आदिवासी छात्राओं के साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दिया है। छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ताकि इस तरह के क्राइम पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

First published on: May 28, 2024 06:00 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola