MP Mohan Yadav Govt Alert: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार ने किसानों की फसल के संबंध में एक अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने इस अलर्ट को बेमौसम बारिश से खराब हो रहे गेहूं की सुरक्षा के लिए जारी किया है। राज्य सरकार ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्हें किसानों से खरीदे गए गेहूं को एक्स्ट्रा ट्रक लगाकर गोदाम में रखवाने के लिए कहा है। इसके साथ ही सरकार ने अधिकारियों को किसानों की उपज को तिरपाल आदि से कवर करके रखने के लिए भी कहा है।
राज्य सरकार का अधिकारियों को निर्देश
राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों में अधिकारियों को जल-भराव की स्थिति में खरीदी केंद्र की जगह बदलने और खरीदे गए गेहूं को तिरपाल से ढंकने के लिए कहा गया है। निर्देश में कहा गया है कि जिस दिन किसान को बुलाएं, उसी दिन खरीदी करें। इसके साथ ही गेहूं को गोदाम तक पहुंचाने का भी इंतजाम करने को कहा गया है। इसके अलावा, अधिकारी किसानों को अपनी उपज को तिरपाल आदि से कवर करने के लिए भी कहेंगे। साथ ही उन्हें बताएंगे कि उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं की तौल के बाद बारदानों की सिलाई कर उसे ऊंचे पक्के स्थान पर रखा जाए।
यह भी पढ़ें: शहडोल में कांग्रेस पर गरजे CM मोहन यादव, बोले- इनके यहां माताओं-बहनों की इज्जत नहीं होती
बेमौसम बारिश का अलर्ट
सरकार के निर्देश में साफ कहा गया है कि गोदाम लेवल के उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं को जल्द ही गोदाम भंडारण में शिफ्ट कराया जाए। इसके साथ ही कहा गया है कि अगर जरूरी हो तो गेहूं को गोदाम भंडारण में शिफ्ट करने के लिए अतिरिक्त ट्रक लगाए जाएं। गेहूं की तौल सुरक्षित स्थान पर कराई जाए ताकि गेहूं को बारिश से बचाया जा सके।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
4 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines