Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result 2024: राजगढ़ सीट बड़ा बवाल, जानें क्यों दिग्विजय सिंह ने रुकवाई वोटों की गिनती

Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result 2024: राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने अपत्ति जताते हुए सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की कुछ जगह की मतगणना को रुकवा दिया है।

Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result 2024

Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटों की गिनती जारी है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। राज्य में वोटों की गिनती के बीच बड़ी खबर सामने आई है, यहां राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने क्षेत्र के कुछ जगाहों की मतगणना को रोकवा दिया है। दिग्विजय सिंह ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की कुछ जगह की मतगणना को रोकवाया है।

विज्ञापन

क्यों रुकवाई वोटों की गिनती?

मतगणना के पहले राउंड के बाद मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कहीं कांग्रेस आगे है तो कहीं पीछे है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की कुछ जगह की मतगणना को रोकवाया गया है। उन्होंने बताया कि सील मैच नहीं होने के कारण उन्होंने आपत्ति जताई, जिसके बाद सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्र की मतगणना को फिलहाल रोक दिया गया है।

विज्ञापन

अपने ही गढ़ चाचौड़ा से पीछे चल रहे हैं दिग्विजय सिंह

इसके साथ ही, दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी रोडमल नागर को इतनी लीड नहीं मिली है, जितनी 2019 में मिली थी। शाम तक का इंतजार करना होगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 10 से 11 सीटें कांग्रेस जीतेगी। बता दें कि दिग्विजय सिंह 15000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। दिग्विजय सिंह अपने ही गढ़ चाचौड़ा से पीछे चल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ