Rajgarh Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result) सहित देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग जारी है। प्रदेश की हाई प्रोफाइल राजगढ़ सीट (Rajgarh Seat Chunav Result LIVE) के अब तक के रुझानों में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार पीछे चल रहे हैं, वहीं भाजपा के रोडमल नागर 89676 वोटों के साथ सबसे आगे हैं।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result 2024 LIVE) चौथे चरण के साथ ही संपन्न हो गए थे। इसके बाद से ही प्रदेश में चुनाव के परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रदेश की हाई प्रोफाइल राजगढ़ सीट (Rajgarh Seat Chunav Result LIVE) के रिजल्ट जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा (BJP) के रोडमल नागर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
तीसरे चरण में हुआ था मतदान
इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ था। हाई प्रोफाइल राजगढ़ सीट पर 72.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जो साल 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम है। पिछली बार हार का सामना करने के बाद इस बार कांग्रेस ने राजगढ़ सीट के लिए वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने फिर से मौजूदा सांसद रोडमल नागर को ही खड़ा किया है।
2019 के चुनाव परिणाम
बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के रोडमल नागर ने कांग्रेस के मोना सुस्तानी को 4.31 लाख वोटों के भारी-भरकम अंतर से हराया था। इसके अलावा 2014 के आम चुनाव में भी भाजपा ने रोडमल नागर मैदान में उतारा था, यहां उन्होंने कांग्रेस के नारायण सिंह अमलाबे को 2.28 लाख वोटों के अंतर से मात दी थी। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि राजगढ़ सांसद सीट पर दिग्विजय सिंह बैठेंगे या फिर रोडमल नागर का इस पर कब्जा कायम रहेगा।
राजगढ़ सीट के वोटर्स
जानकारी हो कि मध्य प्रदेश की 3 जिलों के हिस्सों को मिलाकर राजगढ़ लोकसभा सीट बनती है। इस सीट में भी 8 विधानसभाएं आती हैं, जिसमें चाचौड़ा, राजगढ़, नरसिंहगढ़, बिहोरा, राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर और सुसनेर शामिल हैं। इस संसदीय क्षेत्र में करीब 16,94,329 मतदाता हैं, जिसमें 8,13,259 महिला वोटर्स और 8,81,044 पुरुष वोटर्स शामिल हैं।