MP Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Nomination: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहले चरण के चुनावी मैदान में 88 प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। वहीं दूसरे चरण के चुनावी मैदान में भी 88 उम्मीदवार एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं।
इन सीटों पर होगा चुनाव
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इन सीटों के लिए 12 अप्रैल से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। तीसरे चरण में राज्य के मुरैना, भिण्ड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अजजा) लोकसभा सीट पर वोटिंग करवाई जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की जाएगी। तीसरे चरण के लिए प्रत्याशी 12 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक अपना नामांकन भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: उज्जैन विक्रम व्यापार मेले में टूटे कई रिकॉर्ड, MP सीएम ने कहा- इससे मिला 125 करोड़ का राजस्व
7 मई को होगा मतदान
पदाधिकारी राजन ने बताया कि 20 अप्रैल को आयोग की तरफ से सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 22 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर चुके प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। तीसरे चरण के चुनाव के लिए 7 मई को मतदान होगा। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 अप्रैल को नए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
8 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
10 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
11 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines