Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का नतीजा 4 जून को घोषित होना है। कांग्रेस मानकर चल रही है कि वह 10 से अधिक सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। पिछले चुनाव में उसको केवल एक सीट मिली थी। 28 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2014 में पार्टी सिर्फ 2 सीटें जीत पाई थी। नवंबर 2023 में भी कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब कांग्रेस जीत के प्रति आश्वस्त लग रही है। भोपाल में कांग्रेस ने अपनी जीत को लेकर एक क्विंटल लड्डू तैयार करने का ऑर्डर भी दे दिया है। कांग्रेस मानकर चल रही है कि उसके उम्मीदवार अच्छे अंतर से जीत दर्ज करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि पार्टी की स्थिति राज्य में ठीक है। दोहरे अंकों में सीटें जीतेंगे। 29 में से उनकी पार्टी 27 पर लड़ी है। इंदौर से उम्मीदवार अपना नाम वापस ले चुका है। खजुराहो सीट समझौते के तहत एसपी को दी है। 4 महीने में कई लीडर पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। माना जा रहा है कि लगभग 1 लाख पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़ी है। लेकिन पार्टी मानकर चल रही है कि वे मुश्किल समय में भी अच्छी जीत दर्ज करेंगे। एआईसीसी प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को अच्छी तरह ट्रेंड किया है। कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि मतगणना शुरू होने के बाद ईवीएम पर खास नजर रखें।
कार्यकर्ताओं में दिख रहा जीत का उत्साह
पार्टी प्रवक्ता अवनीश बुंदेला की ओर से एक क्विंटल लड्डू तैयार करवाए गए हैं। कई कार्यकर्ताओं ने ट्रेन का टिकट भी भोपाल आने के लिए बुक करवाया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि भाजपा ने जनविरोधी काम किए हैं। जिसके कारण कांग्रेस को जश्न मनाने का मौका मिला है। भाजपा को आत्ममंथन करना होगा। वह जश्न नहीं मना सकेगी। कार्यकर्ताओं में जीत का उत्साह है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है। हालांकि पिछले साल विधानसभा चुनाव में भी जश्न की तैयारी की गई थी। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें सीएम के तौर पर कमलनाथ का नाम था। लेकिन नतीजों के बाद पोस्टर उतार दिए गए थे।
तीसरी बार बनेगी मोदी की सरकार
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को लेकर कटाक्ष किया है। प्रदेश भाजपा मीडिया सेल प्रमुख आशीष अग्रवाल ने कहा कि तीसरी बार मोदी की सरकार बनेगी। देश में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रचंड जश्न मनेगा। अगर कांग्रेस भी जश्न में शामिल होती है, तो वे स्वागत करेंगे। प्रदेश भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि उनकी पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग में 28 मई को मतगणना को लेकर निर्देश दे चुकी है।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
5 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
16 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines