MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयरियां जोरों पर चल रही हैं। चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित किए गए 6 मोबाइल एप पर लोगों की मौजूदगी भी बढ़ गई है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने के बाद से लेकर अब तक आयोग के सुविधा पोर्टल के जरिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की तरफ से 1,668 अनुमतियां जारी की गई हैं।
सुविधा पोर्टल का इस्तेमाल
निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि सुविधा पोर्टल के जरिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कायम रखने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि सुविधा पोर्टल के जरिए चुनाव अवधि के दौरान राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों से अनुमति और सुविधाओं के आवेदन प्राप्त करना आसान हो गया है। इसके अलावा इस पोर्टल उम्मीदवारों से अनुमति पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया भी आसान हो गई है। चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियां और उनके उम्मीदवार द्वारा सुविधा पोर्टल का काफी इस्तेमाल किया गया। उम्मीदवार मतदाताओं तक पहुंचने के लिए लगातार सुविधा पोर्टल के ‘फर्स्ट इन फर्स्ट आउट’ इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की रैली में लगा भाजपा नेता का फोटो, CM मोहन यादव बोले- चुनाव को लेकर गंभीर नहीं कांग्रेस
सुविधा पोर्टल से मिली मंजूरी
इस पोर्टल के जरिये रैलियों के आयोजन, पार्टियों के कार्यालय खोलने, उम्मीदवारों द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करने, हेलीकॉप्टर, वीडियो वैन, वाहन परमिट देने सहित पर्चे बांटने की अनुमति भी दी जाती है। सुविधा पोर्टल: https://suvidha.eci.gov.in के जरिए पॉलिटिकल पार्टियों और उम्मीदवार किसी भी समय, कहीं से भी अनुमति आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी हितधारकों को समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऑफ़लाइन सबमिशन का ऑप्शन भी मौजूद है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
7 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
8 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
10 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
12 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
13 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines