MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीति पार्टियां चुनावी सभा और रैलियों के आयोजन-संबोधन में लगी हुई है। वहीं भारत निर्वाचन आयोग भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने अब तक राज्य के 34 जिलों में EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों) के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनपुम राजन ने दी है।
34 जिलों में EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस पूरा
पदाधिकारी अनपुम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के 34 जिलों में EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को गुरुवार दिन पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के ऑथराइज्ड प्रतिनिधियों, संबंधित जिला कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में इन जिलों के अंदर EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को पूरा किया गया है। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन EVM को विधानसभा क्षेत्र वार के तहत अलॉट कर दिया गया। फिलहाल इन सभी EVM को विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जेल से सरकार चलाने पर कसा तंज
इन जिलों में पूरा हुआ रेंडमाइजेशन प्रोसेस
राज्य के जिन जिलों में EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को पूरा किया गया है, उसमें बालाघाट, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, निवाड़ी, हरदा, अशोकनगर, सतना, शिवपुरी, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, नरसिंहपुर, बैतूल, विदिशा, भोपाल और सीहोर शामिल हैं। जल्द ही बाकी के बचे जिलों खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, इंदौर, बड़वानी, रतलाम, आगर मालवा, गुना, शहडोल, झाबुआ, खरगौन, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच और पन्ना में भी EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को पूरा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
17 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines