MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक माहौल काफी गर्म है, वहीं प्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव को लेकर तैयारियां भी काफी तेजी से चल रही हैं। प्रदेश की निर्वाचन आयोग टीम इस दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन भी करवा रही है। चुनावी माहौल के दौरान निर्वाचन आयोग टीम और एन्फोर्समेंट एजेंसीज ने 103 करोड़ रुपये से अधिक अवैध कैश और विभिन्न सामग्रियों जब्त किया गया है। इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी है।
आचार संहिता पर प्रशासन सख्त
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम के दौरान आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद से प्रदेश में अब तक पुलिस और एन्फोर्समेंट एजेंसियों की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पदाधिकारी ने बताया कि 16 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक 103 करोड़ से अधिक अवैध कैश और विभिन्न सामग्रियों को पुलिस और एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा जब्त किया गया है। इसमें 13,77,629 रुपये कैश के साथ 19.41 करोड़ रुपये के ड्रग्स और 9.40 करोड़ रुपये के कीमती धातुएं और 24.64 करोड़ रुपये के 15,74,970 लीटर शराब शामिल है। इसके अलावा 36.9 करोड़ रुपये के रेडीमेड गारमेंट्स को भी जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
सी-विजिल एप पर मिली 2,852 शिकायतें
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद से अब तक नागरिकों द्वारा ‘सी-विजिल एप’ काफी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि 16 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक ‘सी-विजिल एप’ पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 2,852 शिकायतें मिली हैं। इन सभी शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
18 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines