Bhopal Polling Workers Training Start: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियाँ तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। भोपाल जिले के सभी विधानसभाओं में वहां के मतदानकर्मियों के लिए एक साथ 2-2 सेशन में ट्रेनिंग शुरू हो गई है। अब से लेकर 5 अप्रैल तक जिले के सभी संबंधित जनपद पंचायत के अपॉइंटेड प्लेस पर इस सेशन के तहत ट्रेनिंग चलती रहेगी। इस बात की जानकारी खुद जिले के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दी है। पहले दिन जिले के 8 स्थानों पर ट्रेनिंग शुरू हुई।
देश-दुनिया की पल-पल की अपडेट News24 के लाइव ब्लॉग पर
मतदानकर्मियों की ट्रेनिंग शुरू
इस ट्रेनिंग में शामिल होने वाले सभी मतदानकर्मियों को भोपाल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज सिंह ने निर्देश देते हुए चुनाव प्रक्रियाओं की बारीकियों को समझने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के काम में हुई किसी तरह की गलती माफी के लायक नहीं होगी। इसलिए सभी मतदानकर्मी चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां और समाधान की ट्रेनिंग लेने के बाद बाकी कोई काम करें।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के विकास पर 4 महीने में खर्च होंगे 19 हजार करोड़, सरकार ने आवंटित किया बजट
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दिए सख्तस निर्देश
इसके अलावा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज ने सभी मतदानकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए सभी लिखित निर्देशों के पॉइंट्स का अच्छे से अध्ययन करने और उनका पालन करने को कहा है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि सभी लोगों को चुनाव से जुड़े काम टीम वर्क की भावना के साथ पूरे करने चाहिए। उन्होंने आगे हितायत देते हुए कहा कि हर एक मतदानकर्मी की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से निगरानी रखी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी एक की गलती की वजह से पूरे जिले की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
13 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
13 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines