---विज्ञापन---

MP Assembly Election Result 2023: कौन हैं अंबरीश शर्मा, जिन्होंने 7 बार के विधायक को दी मात, 35 साल बाद ढहाया कांग्रेस का किला

Lahar, MP Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश की लहार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अंबरीश शर्मा ‘गुड्डू’ ने 12906 वोट से जीत दर्ज की है।

---विज्ञापन---

Lahar Assembly Elections Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 मतदान लगभग समाप्त हो गया है। लहार की विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अंबरीश शर्मा ‘गुड्डू’ 12906 वोट से जीतकर कांग्रेस के अभेद किले को भेदने का काम किया है। अंबरीश शर्मा ‘गुड्डू’ को इस बार 74930 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह को 62024 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Explainer: शिवराज सिंह चौहान क्यों और कैसे बने मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत के सूत्रधार?

---विज्ञापन---

कौन हैं अंबरीश शर्मा गुड्डू ?

अंबरीश शर्मा गुड्डू बहुजन समाज पार्टी से आए भाजपा में आए थे, भाजप ने उनको मौका दिया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में अंबरीश ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और 31 हजार वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। बीजेपी ने लहार से अपना उम्मीदवार बनाया था। लहार सीट गोविंद का गढ़ मानी जाती है, ऐसे में उनके खिलाफ चुनाव जीतना काफी मुश्किल माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

7 बार के विधायक को हराया

लहार सीट, कांग्रेस के लिए मजबूत सीट मानी जाती है, इस सीट पर कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह 7 बार से लगातार विधायक चुनते हुए आ रहे थे, 35 साल से इस विधानसभा सीट पर भाजपा को केवल हार का सामना करना पड़ा रहा था, लेकिन इस बार भाजपा का सूखा खत्म हो गया है। इस सीट पर डॉ. गोविंद सिंह 1990 से लगातार चुनाव जीत रहे थे। 17 नवंबर 2023 को हुए मतदान में 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। कांग्रेस ने इस बार भी पिछले 7 बार से विधायक गोविंद सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया, वहीं बीजेपी ने अंबरीश शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था। बता दें कि गोविंद सिंह ने पहला चुनाव जनता दल से लड़ा था। 7 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके गोविंद कांग्रेस पार्टी में बड़ी अहमियत रखते हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था।

First published on: Dec 03, 2023 09:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola