हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP में लाड़ली बहना योजना के 1 करोड़ से ज्यादा पंजीयन पूरे, जानिए कब से मिलेंगे 1 हजार रुपए

विज्ञापन
Madhya Pradesh Ladli Bahna Yojana

Ladli Bahna Yojana: शिवराज सरकार की महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना के पंजीयन का काम जारी है। प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लाड़ली बहना योजना के पंजीयन पूरे हो चुके हैं। जबकि अभी 30 अप्रैल तक पंजीयन का काम चलेगा, ऐसे में यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है।

1 करोड़ से ज्यादा पंजीयन

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की लॉन्चिंग के बाद से ही पंजीयन का काम जारी है। प्रदेश में लगातार पंजीयन का काम जारी है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस योजना की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा फॉर्म कंप्लीट हो चुके हैं। क्योंकि एमपी में लाड़ली बहना योजना के लिए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

30 अप्रैल तक होगा पंजीयन

लाड़ली बहना योजना के पंजीयन की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हुई थी, जबकि पंजीयन की प्रक्रिया अभी 30 अप्रैल तक चलेगी। फिलहाल 1 करोड़ 52 हज़ार 223 महिलाओं ने अपना पंजीयन योजना में करवाया है, जबकि आगे इसकी संख्या और बढ़ने की संभावना है। जिसमें सबसे ज्यादा 10,75,000 महिलाओं ने भोपाल संभाग में पंजीयन करवाया है।

विज्ञापन

10 जून से आएगा पैसा

खास बात यह है कि 10 जून से प्रदेश की महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त आनी शुरू हो जाएगी। यानि 10 जून हर महीने महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए डाले जाएंगे। बता दें कि यह योजना शिवराज सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना मानी जा रही है, खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसकी मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola