MP PM Shri Free Air Ambulance Scheme: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर अब गरीब घर मजीरों को भी एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ फ्री में मिल रहा है। बैतूल के चकोला रहने वाले शेकलाल हर्ले (51) को पीएमश्री नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस योजना का लाभ मिला। शेकलाल हर्ले को आनन-फानन में एयर एम्बुलेंस से बुधवार सुबह 11.44 बजे बैतूल जिले से एयरलिफ्ट कर के भोपाल हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शेकलाल हर्ले एक दिन पहले छज्जे पर प्लास्टर करते हुए गिर गए थे।
समय रहते पहुंचे भोपाल
जानकारी के अनुसार बैतूल के पट्टन तहसील के ग्राम चकोला रहने वाले शेकलाल हर्ले (51) एक दिन पहले ही छज्जे पर प्लास्टर करते हुए नीचे गिर गए थे। गिरने से उनके स्पाइनल फ्रैक्चर हो गया, जिसकी वजह से ऑपरेशन की सीरियसनेस को देखते हुए उन्हें भोपाल हमीदिया अस्पताल में रेफर कर किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा शेकलाल हर्ले को एयर एम्बुलेंस से भेजने की तैयारी की गई। इसके बाद समय रहते ही उन्हें एयर लिफ्ट करके भोपाल ले जाया गया। जहां सीनियर डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी जल्द देंगे MP को नई सौगात! जल्द मिलेगा नया एयरपोर्ट, लोकार्पण में मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि
परिवार ने किया सीएम मोहन का शुक्रिया
शेकलाल हर्ले के परिवार ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आधार प्रकट किया है। बता दें कि प्रदेश में मरीजों को इमरजेंसी की हालत में तुरंत राहत प्रदान करने के लिए सीएम मोहन यादव ने नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस सर्विस की शुरुआत की। प्रदेश में पीएमश्री नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस योजना से लाभ पाने वाले शेकलाल हर्ले 13वें मरीज है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
6 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
22 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
23 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines