MP Labor Minister Prahlad Singh Patel: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रदेश को विकास का रूप देने वाले श्रमिकों का भी ख्याल रख रही है। प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को प्रदेश के मजदूरों के हितों के संरक्षण और कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक फैसला किया है। दरअसल, सरकार की तरफ से प्रदेश में 1 अप्रैल से सभी औद्योगिक और असंगठित श्रमिकों को 25 फिसदी ज्यादा मजदूरी देने का आदेश जारी किया है। श्रमिकों के कल्याण की दिशा में यह एक क्रांतिकारी फैसला है। इस बात की घोषणा प्रदेश के श्रम मंत्री पटेल ने दी है।
श्रम मंत्री पटेल का बड़ा ऐलान
श्रम मंत्री पटेल ने बताया कि श्रमिकों की मजदूरी दर बढ़ने से उनके जीवन में काफी बदलाव आएगा। श्रम मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के ‘सबका साथ और सबका विकास’ की कड़ी में प्रदेश के श्रमिकों के हित में यह फैसला लिया गया है। मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग मजदूरों के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण फैसले लेने वाला है। उन्होंने बताया कि नियम अनुसार हर 5 साल में वेज रिवीजन होना चाहिए। साल 2014 के बाद पहली बार श्रमिकों का वेज रिवाइजन किया गया है। श्रम मंत्री ने बताया कि यह फैसला महिला श्रमिकों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लिया गया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के MSME मंत्री का CM मोहन यादव से आग्रह, 30 सालों से बकाया मजदूरों की मजदूरी का कराएं भुगतान
इतना होगा श्रमिकों का न्यूनतम वेतन
श्रम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 9,575 रुपये महीना होगा। वहीं अर्धकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 10,571 रुपये महीना होगा। इसी तरह कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 12,294 रुपये महीना और उनसे ज्यादा कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 13,919 रुपये महीना होगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 hr ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines