हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अस्पताल के ICU में आग लगने से मचा हड़कंप; 1 मरीज के मौत

Jayarogya Hospital Fire MP: मध्यप्रदेश के जयारोग्य अस्पताल से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लग गई है। इस हादसे में 1 मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन

Jayarogya Hospital News: मध्य प्रदेश के जयारोग्य अस्पताल में आग लग गई है। आग अस्पताल में मौजूद ट्रामा सेंटर के ICU में लगी है। इस हादसे में 1 मरीज की मौत हो गई। बता दें कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो ट्रामा सेंटर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण ICU का एसी फट गया। ऐसे में पूरे ICU में आग लग गई। यहां 10 मरीज भर्ती थे। इनमें से 1 मरीज की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे लगी आग?

जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आज सुबह शॉर्ट सर्किट हो गया। ट्रॉमा सेंटर के ICU में 10 मरीज भर्ती थे। सभी मरीजों की हालत नाजुक थी। इसी दौरान सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक से ICU का एसी फट गया। इस घटना से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में ICU के अंदर धुंआ भर गया और मरीजों समेत ICU में मौजूद लोगों का खांस-खांस कर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें- IC 814: The Kandahar Hijack को लेकर क्यों मचा बवाल? जानें पूरे विवाद की ABCD, अब तक क्या-क्या हुआ?

1 मरीज की मौत

अस्पताल के स्टाफ ने एक-एक करके सभी मरीजों को ICU ने बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान 9 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मगर शिफ्टिंग के दौरान एक मरीज की जान चली गई। यह मरीज पिछले दो दिन से वेंटीलेटर पर था।

आग पर पाया काबू

बता दें कि एमपी के ग्वालियर में स्थित जयारोग्य अस्पताल के राज्य के सबसे बड़े अस्पतालों में गिना जाता है। घटना के फौरन बाद अस्पताल प्रबंधन समेत दमकल कर्मियों और पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने फौरन मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। वहीं दमकल कर्मियों ने भी आग पर काबू पा लिया है।

यह भी पढ़ें- Kandahar Hijack के ‘हीरो’ कैप्टन देवी शरण कौन? IC 814 में विजय वर्मा ने निभाया किरदार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें