ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों की मौत, मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ भीषण हादसा

Madhya Pradesh Jabalpur Tractor Accident: नाबालिग लड़का ट्रैक्टर चला रहा था और उसमें कई बच्चे सवार थे। अचानक ट्रैक्टर पलट गया और सभी बच्चे ट्रैक्टर के नीचे दब गए। 5 बच्चों की मौत होने की खबर है। 2 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Madhya Pradesh Tractor Accident

Madhya Pradesh Tractor Accident

Madhya Pradesh Jabalpur Tractor Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज एक ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार 5 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा तेज रफ्तार की वजह से ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलटने से हुआ है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा थाना चरगवां के तहत आने वाले गांव तिनेटा मे हुआ।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर 18 साल का नाबालिग लड़का धर्मेंद्र ठाकुर चला रहा था। हादसे में मारे गए बच्चे गांव तिनेटा देवरी के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे धर्मेंद्र की मौत भी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वहीं हादसे की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन

मृतकों के नाम

1- धर्मेंद्र पुत्र राम प्रसाद ठाकुर, उम्र 18 साल
2- देवेंद्र पुत्र मोहन बरकड़े, उम्र 15 साल
3- राजवीर पुत्र लखनलाल गौंड, उम्र 13 साल
4- अनूप बरकड़े पुत्र गोविंद बडकडे, उम्र 12 साल
5- लकी पुत्र लोचन मरकाम, उम्र 10 साल

विज्ञापन

घायलों के नाम

1- दलपत पुत्र निरंजन गौंड, उम्र 12 साल
2- विकास पुत्र राम कुमार उइके, उम्र 10 साल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ