Madhya Pradesh Solar Energy Sector: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार तेजी का साथ विकास की ओर बढ़ रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश सोलर एनर्जी के क्षेत्र में भी पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है और नए कीर्तिमान रचने जा रहा है। दरअसल, राज्य में साल 2012 में जिस रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता करीब 500 मेगावॉट थी। अब साल 2024 में उसी रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता बढ़ कर 7 हजार मेगावॉट हो गई है, जो पिछले 12 सालों में करीब 14 गुना बढ़ा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश की कुल पॉवर कैपेसिटी में रिन्यूएबल एनर्जी का हिस्सा 21 प्रतिशत हो गया है।
राज्य सरकार का नया लक्ष्य
बता दें कि राज्य सरकार की योजना है कि साल 2030 तक प्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी की प्रोडक्शन कैपेसिटी क्षमता को 20 हजार मेगावॉट किया जाए। इस समय प्रदेश में रीवा और ओंकारेश्वर में ग्लोबल लेवल के सोलर प्रोजेक्ट मौजूद है। रीवा सोलर प्रोजेक्ट 1590 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित है, जो दुनिया के सबसे बड़े सिंगल साइड सोलर प्लांटमें से एक है। इस प्रोजेक्ट के काम को एक आदर्श के रूप में पहचान मिली है। इस प्रोजेक्ट के साथ ही मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में इनोवेशन करने में लीड रहा है। इस प्रोजेक्ट से प्रोड्यूस होने वाली पॉवर का 76 प्रतिशत का हिस्सा पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी इस्तेमाल करती है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कोलकाता जाएंगे CM मोहन यादव, उद्योगपतियों से होगी खास मुलाकात
सोलर एनर्जी सेक्टर में किया शानदार काम
मध्य प्रदेश ने सोलर एनर्जी के सेक्टर में शानदार काम किया और लगातार कर रहा है। आगर-शाजापुर-नीमच में 1500 मेगावॉट क्षमता का सोलर पार्क निर्माणाधीन है। इस सोलर पार्क में आगर जिले की 550 मेगावॉट की क्षमता स्थापित की जा चुकी है। इसके अलावा शाजापुर और नीमच जिले की 780 मेगावॉट क्षमता वाले प्रोजेक्ट को अक्टूबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा मंदसौर में 250 मेगावॉट का सोलर पार्क तैयार किया गया है। इस पार्क से प्रॉड्यूस होने वाली पॉवर मध्य प्रदेश की वितरण कम्पनियों द्वारा खरीदी जाती है।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
17 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
19 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
21 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines