Indore Unique punishment for assaulting couple: मध्य प्रदेश के इंदौर में राहगीर से विवाद करने वाले दो आरोपियों को इंदौर में पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने ऐसी कड़ी सजा दी है, जो नजीर बन सकती है। इस मामले में आरोपी शहनवाज अंसार शाह और सलमान शाकिर पर दो व चार पहिया वाहन चलाने और उन पर बैठने पर छह महीने तक के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने आदेश में यह भी लिखा कि आरोपियों ने आदेशों की अवलेहना की या किसी ने उनकी मदद की तो, उसके खिलाफ भी रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने टीआई को मुनादी से जनता को अवगत करवाने के लिए भी कहा है।
छह सितंबर को दर्ज हुआ था मामला
दरअसल, इंदौर के विजय नगर थाने की पुलिस ने छह सितंबर को अर्चित मेहता की शिकायत पर शहनवाज और सलमान के विरुद्ध केस दर्ज किया था। अर्चित अपनी पत्नी के साथ अनुराग नगर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो आरोपियों ने अर्चित की कार को टक्कर मारकर हाथापाई की और कार में तोड़फोड़ करते हुए पत्थर मारकर शीशे तोड़ डाले थे। इस मामले में मंगलवार को पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1)(क)(ग) के अंतर्गत आदेश जारी किया, जिसमें दोनों आरोपी छह माह की अवधि के लिए स्वयं अथवा किसी अन्य का दोपहिया और चार पहिया वाहन का उपयोग नहीं कर सकेंगे तथा इसके साथ ही इस अवधि में वे स्वयं अथवा किसी अन्य के दो तथा चार पहिया वाहन पर न आगे और न ही पीछे बैठेंगे।
यह भी पढ़ें- MP Election: ऑनलाइन शॉप्स ने बढ़ाई दुकानदारों की मुश्किलें, बोले- ऐसे तो हम बर्बाद हो जाएंगे, खाएंगे कहां से
लोक परिवहन का कर सकेंगे उपयोग
इसके साथ ही उनकी सहायता करने वालों को भी राज्य सुरक्षा कानून अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आपातकाल की स्थिति में वे लोक परिवहन का उपयोग करेंगे। आदेश के अनुसार, आरोपियों को जीवनयापन के लिए काम पर आने-जाने व आपातकालीन स्थिति में आवागमन करने के लिए लोक परिवहन का उपयोग करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही एंबुलेंस का उपयोग करने की भी छूट प्रदान की गई है।
इस मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और अड़ीबाजी का केस दर्ज हुआ था तथा जोन-2 के डीसीपी द्वारा रासुका के तहत सीपी (पुलिस कमिश्नर) कोर्ट में प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। डीसीपी ने कहा कि आरोपितों का इतना आतंक है कि इनके खिलाफ कोई रिपोर्ट भी नहीं लिखवाता है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
20 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
20 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
20 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines