Kailash Vijayvargiya News: मध्यप्रदेश की सियासत में अब खटमल और मच्छर की एंट्री हो गई है। मामले को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि- कुछ खटमल और मच्छर कहते हैं कि भारत में बांग्लादेश जैसे हालात हो जाएंगे। ये शेर और शेरनियों का देश है, यहां बांग्लादेश जैसे हालात नहीं होंगे। विजयवर्गीय बोले खटमल और मच्छरों को अक्ल कब आएगी पता नहीं। मंत्री विजयवर्गीय ने इशारों ही इशारों में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा पर तंज कसा है।
आपको बता दें, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने बयान दिया था कि भारत में भी जल्द बांग्लादेश जैसे हालात हो जाएंगे। इसी के जवाब में मंत्री विजयवर्गीय ने सज्जन वर्मा जैसे लोगों को खटमल और मच्छर की संज्ञा दी थी। इंदौर में विजयवर्गीय ने देशभक्ति गीत भी गुनगुनाए। विजयवर्गीय के गीतों पर पब्लिक जमकर झूमी। 15 अगस्त के कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय देश भक्ति के रंग में रंगे रहे।
क्या है बांग्लादेश का मामला
शेख हसीना ने जून 1996 से जुलाई 2001 तक बांग्लादेश के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान संभाली। इसके बाद जनवरी 2009 से अगस्त 2024 तक वह पीएम रहीं। अपने कुल मिलाकर करीब 20 साल के कार्यकाल के दौरान हसीना बांग्लादेश को महत्वपूर्ण आर्थिक विकास के रास्ते पर ले गईं।
धीरे-धीरे बांग्लादेश कपड़ों और फार्मास्यूटिकल्स का एक प्रमुख निर्यातक बन गया। रोहिंग्या शरणार्थियों को शरण देने के बांग्लादेश के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हुई। मगर, जिस तरह से शेख हसीना ने चरमपंथी संगठनों पर पाबंदी लगाई और अपने राजनीतिक विरोधियों पर शिकंजा कसा, उसे लेकर देश में एक बड़ा तबका उनके खिलाफ खड़ा हो गया। शेख हसीना ने पीएम पद से हटने से पहले आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगा दिया था।
इसके साथ ही इसकी छात्र शाखा इस्लामी छात्र शिविर को भी बैन कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से चल रहा विद्रोह मुखर हो गया था। शेख हसीना के बेटे सजीब ने भी कहा है कि देश में हुए घटनाक्रम में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ था। इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि छात्रों के आंदोलन की आड़ में विदेशी ताकतों ने हसीना का तख्तापलट करने में भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें- ‘पुलिस और श्रीकृष्ण जीवन में कई समानताएं हैं’, सम्मान समारोह में बोले CM मोहन यादव
ये भी पढ़ें- ‘हम वो खुशनसीब लोग हैं जिन्होंने अटल जी के साथ काम किया’, पुण्यतिथि पर बोले CM मोहन यादव
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines