हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इंदौर में गणेश प्रतिमा को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पोती कालिख

इंदौर में मार्डन गणेश प्रतिमा को लेकर जमकर बवाल हुआ है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मूर्ति बनाने वाले बंगाली कारीगरों को पकड़ लिया और उनके मुंह पर कालिख पोत दी। बजरंग दल संयोजक लक्की रघुवंशी का आरोप है कि तीनों कारीगरों ने माहौल बिगाड़ने के लिए इन मूर्तियों को तैयार किया है।

विज्ञापन
गणेश की मूर्तियां

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर में मार्डन गणेश प्रतिमा को लेकर जमकर बवाल हुआ है। आरोप है कि गणेश प्रतिमा के नाम पर गणपति के हाथों में लड़की लिए मूर्ति बनाई हुई थी। इस पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने मूर्ति बनाने वाले कारीगरों के मुंह पर कालिख पोत दी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत आधार पर मूर्ति बनाने वाले 3 कारीगरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता तीनों कारीगरों को लेकर खुद जराना थाने पहुंचे। इसके बाद तीनों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज कर लिया।

मॉडर्न शैली में बनाई मूर्तियां

दरअसल, इंदौर में गणेश उत्सव को लेकर बनाई जा रही गणेश प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गणेश जी की मूर्तियों को मॉडर्न शैली में बनाया जा रहा है। कहीं गणेश जी एक लड़की का हाथ पकड़े दिख रहे हैं तो कहीं गोद में लड़की लिए हुए हैं। दुल्हन के कपड़ों में दिख रही लड़की सफेद ड्रेस पहने दिख रही है और गणेश भगवान गोद में उठाए हुए हैं। इसका पता चलने पर बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गया और हंगामा शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: यात्रियों से भरी चलती बस बनी आग का गोला, इंदौर से जा रही थी पुणे

भगवान गणेश की मूर्ति के साथ छेड़खानी

कार्यकर्ताओं ने मूर्ति बनाने वाले बंगाली कारीगरों को पकड़ लिया और उनके मुंह पर कालिख पोत दी। बजरंग दल संयोजक लक्की रघुवंशी का आरोप है कि बंगाली कारीगरों ने भगवान गणेश की मूर्ति के साथ छेड़खानी की है। मूर्तियों को गलत तरीके से तैयार किया है। तीनों कारीगरों ने माहौल बिगाड़ने के लिए इन मूर्तियों को तैयार किया है। लक्की रघुवंशी ने आरोपी चंद्रनाथ पाल, राजू पाल और रतनलाल पाल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई की।

दुर्गा प्रतिमा को पहनाया था बुर्का

इंदौर के एएसपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीनों कारीगरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरेपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है कि इससे पहले भी इन्हीं कारीगरों ने पिछले साल दुर्गा प्रतिमा को बुर्का पहनाया था, जिस पर विवाद होने के बाद इन्हें समझाकर छोड़ दिया गया था।

ये भी पढ़ें: सोनम हनीमून केस में 3 को मिली बेल-पलट गया खेल, बेसुध हुई राजा रघुवंशी की मां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें